big breakingबलिया

बेल्थरारोड विधानसभा चुनाव में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, सभी को मिला चुनाव चिंह

छ निर्दल और दो महिला प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में, प्रवीण को हाथी और छट्ठू को कमल

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया में 2022 के बेल्थरारोड विधानसभा चुनाव में 13 प्रत्याशियों को बुधवार की शाम चुनाव चिंह मिल गया। इनमें छ निर्दल और दो महिला प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रही है। विधानसभा चुनाव में बेल्थरारोड में 13 प्रत्याशी गुरुवार से अब चुनाव चिंह के साथ चुनाव मैदान में उतर गए है। जिन्हें चुनाव आयोग के निर्देश पर निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव चिंह भी आवंटित कर दिया है। इस बार 13 में छ प्रत्याशी निर्दल है और कुल दो महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें बेल्थरारोड में कांग्रेस से गीता गोयल को हाथ का निशान, भाजपा के छट्ठू राम को कमल, बसपा के प्रवीण प्रकाश को हाथी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से अखिलेश कुमार को हाथ रेहडी, जनलोक विकास पार्टी से कुंदन कन्नौजिया को बाल्टी, जनअधिकार पार्टी के रामलाल को गैस सिलेंडर, सुभासपा के हंसू राम को छड़ी, निर्दल उम्मीदवार गोपाल को गुब्बारा, गंगा को आॅटो रिक्शा, निर्भय को बेबी वाॅकर, बिकाऊ को सेब, शिमोन प्रकाश को एअरकंडीस्नर, शोशिला को कप और प्लेट मिला है। जिनके भाग्य का फैसला अब 3 मार्च को होना है।

छट्ठू राम को कमल खिलाने और प्रवीण प्रकाश को हाथी को जीताने की जिम्मेदारी
बेल्थरारोड विधानसभा चुनाव में पाला बदलकर पहली बार भाजपा से चुनाव लड़ रहे छट्ठू राम पर अब यहां कमल खिलाने की जिम्मेदारी है। जबकि प्रवीण प्रकाश पर हाथी को यहां जीताने का दारोमदार है। दोनों दिग्गजों ने पूरी ताकत झोंक दी है। जबकि हंसू राम अपनी छड़ी लेकर क्षेत्र में घुमने लगे है।

 

 


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *