क्राइमबलिया

भूमि विवाद में हल्दीरामपुर में दो बच्चों को जान से मारने का प्रयास

पीड़ित पिता ने दी नामजद तहरीर, एसपी से भी लगाई गुहार

R News Manch

बलियाः उभांव थाना के हल्दीरामपुर मठिया गांव में पुराने भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी ने दिव्यांश (4 वर्ष) और श्वेता पुरी (8 वर्ष) नामक दो बच्चे का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। मामले को लेकर पीड़ित पिता ने उभांव थाना पर नामजद तहरीर दिया है और आज एसपी से भी न्याय की गुहार लगाई है। जिससे गांव में हड़कंप मचा है और पीड़ित परिवार में बच्चों के सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त है। हालांकि संयोग ठीक रहा कि हो हल्ला होने पर भीड़ जुट गई और दोनों बच्चे सकुशल बच गए। जबकि हमलावर भाग निकला। सूचना मिलते ही गांव में डायल 112 की पुलिस भी पहुंच गई। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। गांव निवासी मुकेश कुमार पुरी ने गुरुवार को बताया कि पिछले करीब छ माह से उनका पड़ोसी केशव यादव के साथ भूमि विवाद चल रहा है। इसी को लेकर मंगलवार को उनके पुत्र को जान से मारने की प्रयास किया गया।

घटना के समय खेत में थे पिता
घटना के समय वे खेत में थे और उनके पुत्र दिव्यांश (4 वर्ष) और पुत्री श्वेता पुरी (8 वर्ष) खेल खेल में खेत से हाथ में सरसों की फसल लेकर घर गए और वापस खेत में पिता के पास जा रहे थे कि रास्ते में पड़ोसी केशव यादव ने रोक लिया और बच्चे दिव्यांश का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। बच्ची श्वेता पुरी ने अपने भाई को बचाना चाहा तो उसे भी पीटा। जिसके कारण हो हल्ला होने पर आसपास के लोग जुट गए। जिससे बच्चों की जान बची और हमलावर भाग निकला।

 


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *