
बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड विधानसभा सीट पर सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह लगातार भाजपा के जीत की नींव मजबूत करने में लगे है। भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम के लिए क्षेत्र के 118 बीडीसी और 94 ग्रामपंचायतों के प्रधान से लगातार संपर्क में है। ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने गुरुवार को समस्तीपुर समेत अनेक गांव में प्रत्याशी के साथ जनसंपर्क किया और भाजपा को वोट करने की अपील की। साथ ही यूपी के विकास के लिए और राष्ट्रहित में प्रदेश में दोबारा योगी जी की सरकार बनाने कोे जरुरी बताया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने क्षेत्रीय जनता के यहां ही नाश्ता किया। प्रत्याशी छट्ठू राम ने जीत का दावा करते हुए कहा कि बेल्थरारोड में भाजपा फिर से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर रही है और 10 मार्च को यूपी में फिर से भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी। जनसंपर्क के दौरान भाजपा समर्थन में जयश्रीराम के गगनभेदी नारे भी लगाएं गए।




