बलियाराजनीति

बेल्थरारोड में बसपा प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश के साथ हुए मुसलमान और सवर्ण वोटर

मस्जिद और मुस्लिम बहुल गांवों में पहुंच प्रवीण प्रकाश, चुनाव में मांगा साथ

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश को इस बार पार्टी के परंपरागत वोट दलितों के साथ साथ मुसलमान और क्षत्रीय-ब्राह्यण सवर्ण वोटरों का भी साथ मिलने लगा है। बसपा प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश भी लगातार जीत का दावा कर रहे है। शुक्रवार को बसपा प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश ने क्षेत्र के बड़ी मस्जिद और मुस्लिम बहुल गांवों में मुसलमान भाईयों से संपर्क किया और बेल्थरारोड के बेटे के रुप में उनसे जीत का आशिर्वाद मांगा। बसपा ने दावा किया कि वर्तमान चुनाव के दौरान सपा सुभासपा गठबंधन और भाजपा में चल रहे अंतकर्लह से दोनों को भीतरघात का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जिससे इन दलों का परंपरागत वोट भी खीसकने लगा है। इसका सीधा फायदा बसपा को हो रहा है। जिसके कारण बसपा को इस बार भारी बहुमत मिल रहा है। प्रवीण प्रकाश बेल्थरारोड के निवासी है और इस बार बसपा से एकलौते स्थानीय प्रत्याशी है। जबकि अन्य दल के प्रत्याशी गैर जनपद या गैर विधानसभा क्षेत्र के है। ऐसे में बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र में बेल्थरारोड के बेटा और स्थानीय प्रत्याशी के जीतने की संभावना प्रबल बताई जा रही है।

 


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *