बलियाराजनीति

नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने कहा बेल्थरारोड में छट्ठू राम होंगे अगले विधायक

बंपर वोट से भाजपा की जीत पक्की

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड विधानसभा चुनाव में भाजपा बंपर वोट से जीतेगी और भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम बेल्थरारोड के अगले विधायक होंगे। उक्त बातें भाजपा नेता और नगरपंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने शुक्रवार को कहा। नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने कहा कि बेल्थरारोड की जनता का एक-एक वोट कीमती है। जिनके वोट से बेल्थरारोड में भाजपा के प्रत्याशी छट्ठू राम का तिलक होगा और प्रदेश में फिर से योगी जी की सरकार बनेगी। नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने कहा कि पूरे देश की निगाह आज यूपी की जनता पर टिकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में देश-प्रदेश का चतुर्दिक विकास हुआ है। पूरा राष्ट्र आज एक है। कोरोनाकाल में मोदी-योगी जी के सफल प्रबंधन की तो पूरी दुनिया कायल हो गई। 135 करोड़ वाले लोकतांत्रिक देश को एकसूत्र में भाजपा ने बांधा है। बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग को सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ मिला है। भ्रष्टाचार और अपराध को प्रदेश से मिटाने का श्रेय सीएम योगी आदित्यनाथ को आज पूरी जनता खुद ही दे रही है। चेयरमैन ने दावा किया कि नगर का एक-एक वोट देशहित में भाजपा को मिल रहा है। नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने समर्थकों के साथ नगर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी जनसंपर्क किया और लोगों से भाजपा को वोट कर बंपर वोट से जीताने की अपील की। इस दौरान भाजपा नेता सतीश गुप्ता, आलोक गुप्ता, राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, उपेंद्र गुप्ता मिंटू, पंकज मोदी, विनोद जायसवाल, शिवमिलन विक्की समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *