उत्तरप्रदेशराजनीति

यूपी में बनेगी सपा गठबंधन की सरकारः संतोष यादव

बेल्थरारोड में राष्ट्रीय लोक दल ने भी झोंकी ताकत

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड विधानसभा चुनाव में जीत के लिए सपा गठबंधन के राष्ट्रीय लोक दल ने भी अपनी ताकत झोंक दी है। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष यादव ने शनिवार को बिल्थरारोड में पहुंचकर जनसंपर्क किया। इस दौरान संतोष यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में जनता सपा गठबंधन के साथ खड़ी है। 10 मार्च को प्रदेश में सपा की फिर से सरकार बनेगी। बेल्थरारोड में भी सपा गठबंधन सुभासपा प्रत्याशी हंसू राम बंपर वोट से जीत रहे है। चुनाव में तो सिर्फ अब जीत की औपचारिकता बाकी रह गई है। जनता तो सपा गठबंधन के साथ खुलकर खड़ी है। महंगाई, बेरोजगारी और पुलिसिया तांडव से त्रस्त जनता को तो सिर्फ सपा गठबंधन से ही उम्मीदें है।
सपा-सुभासपा प्रत्याशी हंसू राम कर रहे धुआंधार प्रचार
सपा समर्थित सुभासपा प्रत्याशी हंसू राम इन दिनों बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में धुआंधार प्रचार में लगे है। हर दिन करीब दो दर्जन गांवों में जनसंपर्क किया जा रहा है। गांव-गांव में छड़ी का प्रचार जारी है। बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र में छड़ी को लेकर पहली बार राजभर समाज में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *