क्राइमबलिया

उपद्रव के आरोप में पांच बवालियों को पुलिस ने दबोचा

दुबहड़ पुलिस ने को मिली सफलता

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चल रहे सघन पुलिसिया अभियान के तहत शनिवार को दुबहड़ पुलिस ने पांच बवालियों को दबोच लिया। दुबहड़ थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार दोपहर को नगवां गांव में छापामारी कर संजय खरवार पुत्र स्व. सूरज खरवार, चन्दन पुत्र संजय, प्रमोद सिंह पुत्र स्व. रामअवतार, अमित खरवार पुत्र प्रमोद सिंह सभी ग्राम नगवा से पकड़ लिया। साथ ही ग्राम खेमन छपरा से एक और अभियुक्त अरविन्द कुमार ठाकुर पुत्र स्व. राजनाथ ठाकुर निवासी गोपालपुर सहरसपाली थाना कोतवाली बलिया निवासी को पकड़ा गया। जिन्हें शांति भंग और हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जिन्हें संबंधित धाराओं में निरुद्धकर पुलिस ने न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *