उत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

बेल्थरारोड के आदर्श बूथ पर सेल्फी प्वाइंट तक मोबाइल ले जाने से सुरक्षा बलों ने रोका

नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने डीएम से की शिकायत, पहुंचे एसडीएम

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड विधानसभा में आदर्श बूथ बने जीएमएएम इंटर कालेज पर बुधवार को मतदान के दौरान सुरक्षा बलों ने सेल्फी प्वाइंट तक मोबाइल ले जाने से वोटरों को रोक दिया। जिसके कारण लोगों में जबरदस्त नाराजगी रही। अधिकांश लोगों की शिकायत पर नगरपंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने हस्तक्षेप किया और बूथ पर तैनात आईटीबीपी के सुरक्षाबलों के साथ वार्ता की। जिसके बावजूद यहां मोबाइल लेकर सेल्फी प्वाइंट तक जाने से लोगों को रोका जाता रहा। नपं चेयरमैन ने तत्काल डीएम से मोबाइल पर इसकी शिकातय की और सुरक्षा बलों से वार्ता कराया। बताया कि बिना मास्क के वोटरों को यहां से भगा दिया जा रहा है। जबकि उन्हें मास्क के लिए प्रोत्साहित कर मतदान में शामिल कराया जाना चाहिए। हालांकि डीएम से वार्ता के बाद सुरक्षाकर्मिंयों ने सेल्फी लेने वाले वोटरों को नहीं रोका।

इस बीच करीब दस बजे रिटर्निंग अफसर एवं एसडीएम राजेश गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। जिनके निर्देश के बाद लोगों को सेल्फी प्वाइंट पर फोटो लेने के लिए जाने दिया गया और मास्क के बजाएं रुमाल बांधकर भी वोट देने की अनुमति दी गई।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *