सुकमा से कोबरा कमांडो ने किया हर किसी से मतदान की अपील
न्यू सेंट्रल पब्लिक एकाडमी के छात्रों ने मतदाता जागरूकता के लिए बनाया पोस्टर

बलियाः छत्तीसगढ़ के सुकमा से सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो अनूप कुमार गुप्ता ने बेल्थरारोड के वोटरों से मतदान में भागीदारी को लेकर अपील किया है। कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व चुनाव में हर किसी के मतदान से ही स्वस्थ्य और मजबूत सरकार बनती है। कहा कि हमने ड्यूटी पर रहते हुए मतदान के फर्ज को पोस्ट वोट के जरीए पूरा किया। बेल्थरारोड के मूल निवासी कोबरा कमांडों ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील किया कि पहले मतदान फिर जलपान के फर्ज को हर कोई निभाएं और मजबूत सरकार बनाएं।

लोकतंत्र की शान-शत प्रतिशत मतदान और दो गज की दूरी-बूथ पर भी है जरुरी
3 मार्च को होने वाले छठवें चरण के विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए बुधवार को छात्रों ने मतदाता जागरुकता अभियान के तहत पोस्टर बनाया। न्यू सेंट्रल पब्लिक एकाडमी के छात्रों ने मतदान को लेकर अनेक आकर्षक और संदेशपरक पोस्टर बनाए। स्कूल प्रबंधक सतीश दूबे, पूनम पांडेय, आनंद श्रीवास्तव की मौजूदगी में छात्रों ने लोकतंत्र की शान-शत प्रतिशत मतदान, दो गज की दूरी-बूथ पर भी है जरुरी, पहले मतदान-फिर जलपान, छोड़कर सारे काम- सभी करें मतदान समेत अनेक नारे लगाएं। प्रबंधक सतीश दुबे ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए छात्रों द्वारा मतदाता जागरुकता पोस्टर प्रदर्शनी लगाया गया।




