big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीतिलखनऊ

अखिलेश की सीट पर कमल खिलाने फिर बाइ इलेक्शन में होंगे दिनेश लाल निरहू!

आजमगढ़ लोकसभा सीट को लेकर दिनेश लाल निरहू से हुई चर्चा

R News Manch

बलियाः विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अखिलेश यादव अब यूपी विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता होंगे। इसके लिए उन्होंने आजमगढ़ लोकसभा सदस्य के पद से इस्तिफा दे दिया है। जिसके बाद आजमगढ़ लोकसभा सीट पर जल्द ही उपचुनाव होना तय है। यूपी में दूसरी बार सीएम पद का शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सपा के खाते से आजमगढ़ सीट को हथियाने को लेकर घेराबंदी शुरु कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ लोकसभा सीट पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी एकबार फिर भोजपुरी अभिनेता और भाजपा नेता दिनेश लाल निरहू के जिम्मे को दे सकते है। हालांकि इसकी अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है किंतु सीएम द्वारा दिनेश लाल निरहू के साथ शनिवार को विशेष रुप से मुलाकात के बाद भाजपा के वरिष्ठों नेताओं ने आजमगढ़ सीट पर लंबी चर्चा की। जिसे लेकर राजनीतिक विशेषज्ञ अब आजमगढ़ सीट पर एक बार फिर भाजपा की तरफ से दिनेशलाल निरहू की दावेदारी पक्की मान रहे है। जो 2019 की कसक उपचुनाव में निकालना जरुर चाहेंगे।

सीएम संग मुलाकात के दौरान निरहू के राजनीतिक गुरु आलोक सिंह भी रहे मौजूद

सीएम संग निरहू के मुलाकात के दौरान बलिया जनपद के सीयर ब्लाक प्रमुख और दिनेश लाल निरहू के राजनीतिक गुरु कहे जाने वाले आलोक सिंह भी मौजूद रहे। आलोक सिंह ने उपचुनाव में दिनेश लाल निरहू का इस बार जीत पक्का होने का दावा करते हुए कहा कि अखिलेश यादव के इस सीट छोड़ने के साथ ही यहां अब कमल खिलने से कोई नहीं रोक सकता। पूरा देश मोदी और योगीमय हो गया है। दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी और इससे पहले उपचुनाव में भाजपा की जीत पक्की है। ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि अब दोगुने रफ्तार से क्षेत्र का विकास होगा।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *