big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

बलिया में दर्दनाक हादसाः ट्रक के टक्कर से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत

सिकंदरपुर में हुआ हादसा, मृतक तीनों एक ही परिवार के, मचा कोहराम

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवरतनपुर चट्टी के समीप मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में मातम पसर गया। वहीं, घटनास्थल पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला निवासी मनोज कुमार (35 वर्ष) पुत्र गंगा सागर राजभर अपने पांच वर्षीय पुत्र आलोक व भतीजा रोहित (16 वर्ष) के साथ अपनी बाइक से रिश्तेदार के घर मटुरि गांव जा रहे थे। नवरतनपुर चट्टी के समीप बेल्थरारोड की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार व मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुन आनन फानन में सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे में तीनों की मौत हो गई।


तीन सौ मीटर तक घिसटती गई बाइक
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर की वजह से जहां मोटरसाइकिल सवारों की शरीर क्षत-विक्षत हो गया था। वहीं ट्रक में फंसकर मोटरसाइकिल करीब तीन सौ मीटर तक घिसटती रही। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव व पुलिस के जवानों ने तीनों शवों को एम्बुलेंस से सीएचसी सिकन्दरपुर भेजा। हादसे की खबर लगते ही परिवारीजन हॉस्पिटल पहुंच गए।
मंगलवार की सुबह हुए हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। सबसे बुरा हाल मनोज की पत्नी सीमा का है। उसके पति व पुत्र की मौत ने उसे तोड़ कर रख दिया है। वह सबसे एक ही सवाल पूछ रही है कि मेरे पति व पुत्र को क्या हो गया है? वहीं मनोज की माता लाल बुची देवी का भी रो-रो कर बुरा हाल है। रोते रोते वो बेहोश हो जा रही थीं। बता दें कि मृतक मनोज की शादी छह वर्ष पूर्व कठौड़ा में हुई थी। सीमा का 5 वर्ष का एक पुत्र आलोक ही था। अपने पुत्र व पति की मौत की जानकारी जैसे ही उसको मिली वो बेसुध हो गई। उसकी पूरी दुनिया ही उजड़ गई है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *