रेलवे की बड़ी लापरवाहीः शराबी केबिनमैन के भरोसे कुण्डैल रेल क्रासिंग
रेल फाटक से खेलता रहा नशेड़ी केबिनमैन, हो सकता था हादसा

बलियाः वाराणसी रेल मंडल के बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के समीप कुण्डैल रेल फाटक पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। रेल फाटक संख्या टी 17 पर तैनात प्वाइंट मैन संजीव कुमार राय नशे में द्युत होकर रेल फाटक से ही खेलता रहा। जिसने महज 15 मिनट में करीब दस बार रेल फाटक उठाया और गिराया। जिससे वाहन चालकों में अफरातफरी मचा रहा। वाहन चालक हार्न बजाकर तेज गति से रेल फाटक की तरफ भागने लगे। लोगों की परेशानी से बेखबर नशे में द्युत केबीनमैन रेल फाटक से खेलता रहा। नशे में द्युत केबिनमैन ने साढ़े चार बजे भी रेल फाटक बंद नहीं किया। जबकि दो ट्रेनों की क्रासिंग होनी थी। जिसके कारण स्टेशन अधीक्षक दिनेश मौर्य ने रेलवे स्टेशन से एक दूसरे प्वाइंटमैन को भेजकर रेल फाटक बंद कराया। जिसके बाद यहां से दादर एक्सप्रेस और भटनी वाराणसी पैसेंजर ट्रेन रवाना हो सका। रेल अधीक्षक दिनेश मौर्य ने नशेड़ी केबिनमैन की शिकायत मऊ टीआई यानि यातायात निरीक्षक से भी किया है। साथ ही (डीआरयूसीसी) वाराणसी मंडल के रेल परामर्शदात्री उपयोगकर्ता समिति सदस्य देवेंद्र गुप्ता ने भी नशेड़ी केबीनमैन की शिकायत उच्चाधिकारियों को दी।



