उत्तरप्रदेशबलियाराजनीति

आजमगढ़ में कमल खिलाने की जिम्मेदारी फिर से दिनेश लाल निरहुआ को

सम्राट पृथ्वीराज फिल्म देख रहे निरहुआ मिली जानकारी, घोषित हुए प्रत्याशी, किया जीत का दावा

R News Manch

आजमगढ़ः उत्तर प्रदेश के सियासत में मजबूत समाजवादी गढ़ बन चुके आजमगढ़ लोकसभा के उपचुनाव में कमल खिलाने की जिम्मेदारी एकबार फिर भाजपा के स्टार प्रचारक दिनेश लाल निरहुआ को मिला है। शनिवार को वे भाजपा द्वारा आजमगढ़ लोकसभा के लिए लगातार दूसरी बार प्रत्याशी घोषिता किए गए है। यह जानकारी शनिवार को दिनेश लाल निरहु को जब हुई, उस समय वे आजमगढ़ में ही अपने राजनीतिक गुरु और बलिया जनपद के सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह के साथ ऐतिहासिक फिल्म सम्राट पृथ्वीराज देख रहे थे।


दिनेश लाल यादव ने किया जीत का दावा
आजमगढ़ लोकसभा सीट से दूसरी बार भाजपा के प्रत्याशी बनने की जानकारी मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए दिनेश लाल निरहू ने इस बार जीत का दावा किया। उन्होंने साथ में मौजूद सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह के साथ आजमगढ़ के क्षेत्रीय नेताओं से भी मुलाकात किया। उन्होंने कहा कि 2019 में की गई गलती को आजमगढ़ की जनता इस बार दोहराने वाली नहीं है। जनता देश का विकास चाहती है और देश के विकास की रफ्तार को पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *