बलिया

पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण

हरियाली बचाने का लिया संकल्प

R News Manch

बलिया: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को नगर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर वन विभाग के अलावा प्रशासन-पुलिस विभाग के साथ समाजसेवियों, संगठन, निजी प्रतिष्ठानों द्वारा पौधरोपण किया गया। साथ ही वृक्ष न काटने एवं पर्यावरण को संरक्षित कर संतुलित रखने की शपथ दिलाई गयी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बेल्थरारोड नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने चंद्रशेखर उद्यान में नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ पौधरोपण किया। चेयरमैन दिनेश गुप्त ने प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए पॉलीथिन के प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर आलोक कुमार गुप्ता, कृष्णा, उमेश, अमित जायसवाल, राम मनोहर गांधी, मृत्युंजय, पिक्की वर्मा समेत मौजूद रहे।

इसके अलावा रविवार को सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने अपने क्षेत्र पंचायत में पौधारोपण किया। क्षेत्र पंचायत में पौधारोपण के लिए स्वयं ही फावड़ा चलाया और हरिशंकरी का पौधा लगकर नमन किया। प्रमुख ने लोगों से भी हरियाली बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने की अपील की और पौधारोपण कर आजमगढ़ लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहू के जीत की कामना की। ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए पौधारोपण का और कोई विकल्प नहीं है। इसलिए हर व्यक्ति को पौधा लगाकर हरियाली बचाने में अपना योगदान करना चाहिए।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *