क्राइममऊ

वर्द्धमान बंगाल से पुलिस ने अपहरणकर्ता को दबोचा

नगरा पुलिस ने 28 माह बाद अपहृत युवती को किया सकुशल बरामद

R News Manch

बलियाः नगरा पुलिस ने जनवरी 2020 में छेड़खानी और अपहरण के आरोपी को वर्द्धमान पश्चिम बंगाल से दबोच लिया और अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया। नगरा थानाध्यक्ष देवेंद्रनाथ दुबे ने बताया कि गिरफ्तार अपहरणकर्ता गुड्डू भारती थाना नमोकेसिया पश्चिम बंगाल निवासी को आज संबंधित धाराओं में निरुद्धकर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि अपहृत युवती को सकुशल बरामदकर मेडिकल मुआयना के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। अपहरणकर्ता और युवती की तलाश में नगरा पुलिस ने गत एक जून को पश्चिम बंगाल पहुंची। एसआई रामसकल यादव, महिला सिपाही काजल सिंह और सिपाही सतीश गुप्ता ने अपहरणकर्ता को पकड़ा और युवती को सकुशल लेकर वापस नगरा थाना पहुंची। थानाध्यक्ष देवेंद्रनाथ दुबे ने बताया कि मामले में अपहरणकर्ता की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी। जो एक बड़ी सफलता है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *