
बलिया: अपराधियों व अपराध करने वालों के उपर पुलिस कप्तान राजकरण नय्यर के निर्देशन मे नगरा पुलिस ने सोमवार की सुबह जानलेवा हमले के आरोपियों को नगरा कस्बा के पूरब मुहल्ले से 308,323।506,504 के तहत गिरफ्तार कर चालान न्यायलय सोमवार को कर दिया।

नगरा कस्बा के आरोपियो अजमेरी उर्फ सोहरात खान,कमाल खान,व बेलाल खान की तलाश पुलिस को दो महीने से थी सोमवार की अल सुबह मुखबीर की सूचना पर एस आई सुरजीत सिंह,कांस्टेबल राजेश दूबे,रामाश्रय भारती व विश्वनाथ चौरसियां संग दौरान दबिश देकर नगरा पूरब मोहल्ले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।



