
बलिया: बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के मधुबन रेल क्रॉसिंग पर टेंपू चालक इन दिनों सवारियो के जान से सीधे खिलवाड़ कर रहे है। रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर ही टेंपू खड़ा कर सवारी भरे जा रहे हैं। जिससे कभी भी बड़े हादसे का अंदेशा बना हुआ है। आसपास के लोग भी हादसे की आशंका से सहमे हुए हैं लेकिन के यहां टेंपू चालकों की मनबढ़ई के कारण सभी चुप्पी साधने को विवश है। मधुबन रेल रेल केबिन मैन संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि टेंपू चालकों के कारण अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की गई है।



