बलिया

संतों के साथ खैरा मठ पहुंचे पूर्व महंत राघवेंद्र दास, वर्तमान महंत के विरोध पर पहुंचे थाने

बढ़ा तनाव, वर्तमान महंत मौनी बाबा ने बताया जान का खतरा

R News Manch

बलियाः बेल्थरारोड के चर्चित खैरा मठ पर सोमवार को पूर्व महंत राघवेंद्र दास अचानक कई संतों के साथ पहुंचे और अपने पक्ष में न्यायालय का आदेश होने का दावा करते हुए मंदिर में प्रवेश करने लगे। जिसका वर्तमान महंत भरत दास जी महाराज उर्फ मौनी बाबा ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में टकराव और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। संतो के बीच स्वामित्व को लेकर जमकर बकझक हुआ तो सूचना मिलते ही उभांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्ष को उभांव थाना बुलाया और मामले की जानकारी लेने के बाद दावेदार राघवेंद्र दास जी को न्यायालय आदेश के अनुपालन संबंधित मेजिस्ट्रेटियल आदेश मिलने के बाद ही आने की हिदायत दी। जबकि वर्तमान महंत भरत दास जी महाराज उर्फ मौनी बाबा ने दर्जनभर संख्या में पहुंचे संतो से जानमाल का खतरा बताया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *