big breakingक्राइमबलिया

बेल्थरारोड का घूसखोर चकबंदी सीओ हुआ सस्पेंड

चकबंदी आयुक्त लखनऊ ने जारी किया आदेश

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड के घूसखोर चकबंदी सीओ उमाशंकर को निलंबित कर दिया गया है। लखनऊ के चकबंदी आयुक्त ने घूस मांगने वाले चकबंदी सीओ के वायरल विडियो मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर उक्त कार्रवाई किया है। इसकी पुष्टि करते हुए बलिया चकबंदी एसओसी धनराज यादव ने मंगलवार को बताया कि चकबंदी सीओ के निलंबन का आदेश लखनऊ से जारी हुआ है। इसकी प्रतिलिपि विवादित सीओ को प्राप्त करा दिया गया है। पूरा मामला बेल्थरारोड के खूंटा गांव निवासी जगदीश के भूमि विवाद का था। इस मामले में रिपोर्ट लगाने के नाम पर चकबंदी सीओ द्वारा एक लाख दस हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। इसका एक विडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद से ही विभागीय अधिकारियों में खलबली मची थी। जिसके बाद से ही घूसखोर चकबंदी सीओ पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा था। मामले की जांच चकबंदी एसओसी धनराज यादव और एसडीएम राजेश गुप्ता ने संयुक्त रुप से किया था। करीब पांच घंटे तक बंद कमरे में अधिकारियों ने पीड़ित से वार्ता की और संबंधित करीब 16 मिनट के वायरल विडियो को अधिकारियों ने देखा। जिसकी जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई थी। विवादित घुसखोर चकबंदी सीओ के खिलाफ बेल्थरारोड अधिवक्ता एसोसिएशन ने भी शिकायत किया था।
आपको बता दें कि वायरल विडियो करीब एक सप्ताह पुराना है। विडियो में भ्रष्ट सीओ चकबंदी अधिकारी उमाशंकर अपने आवास पर पीड़ित को बुलाकर गंजी और हाफ पैंट में ही बैठा है। उसने पीड़ित से ही अंडा मंगवाया और फिर उनके मामले में मदद करने के लिए लाखों रुपए की व्यवस्था करने को कह रहे है। पीड़ित ने बताया कि उक्त मामले में वे चकबंदी अधिकारी से एक पक्ष में रिपोर्ट लगाने के लिए एक लाख दस हजार रुपया में मामला तय किया। इसे लेकर पीड़ित ने दस हजार रुपया भी दे दिया है। पीड़ित ने वायरल विडियो और अन्य साक्ष्य के आधार पर पत्र भेजकर सीएम और उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाया था। मामले को लेकर सीएम दरबार में भी पीड़ित ने गुहार लगाया। जिसके बाद जगे बलिया डीएम ने मामले में जांच रिपोर्ट देने के लिए दो सदस्यीय टीम गठित किया गया था।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *