
बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड अंतर्गत विशुनपुरा और हल्दीरामपुर में काला बंदर के काटने से सोमवार को नौ लोग जख्मी हो गए। घायलों में विशुनपुरा गांव निवासी संपूर्णानंद पांडेय (32), पलकु राम (30), प्रदीप (23, प्रिति पाल (35), रामसूरत शर्मा का भतीजा और नेतुआपुर निवासी बाइक सवार युवक, हल्दिरामपुर पनीसरा गांव में गुड्डू ठाकुर की पत्नी (36), गोपी कुमार बिंद (13) और सूरज गुप्ता का 5 वर्षीय पुत्र शामिल है। जिन्हें बंदर के काटने पर इलाज के लिए सीयर सीएचसी भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि बेल्थरारोड नगर एवं ग्रामीण इलाको में इन दिनों बंदरों का आतंक चरम पर है। बंदरों के हमले से अभी तक दर्जनों लोग जख्मी हो चुके है।
नगर और ग्रामीणों ने बन विभाग से बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है। लेकिन विभाग लापरवाह बना हुआ है।



