big breakingउत्तरप्रदेशवाराणसी

पीएम क्षेत्र वाराणसी रेलवे स्टेशन भी है झरना

रेलवे के निर्माण कार्य पर उठ रही उंगली, बारिश में लोग परेशान

R News Manch

वाराणसीः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का रेलवे स्टेशन भी झरना है। बारिश और धूप से रेल यात्रियों को बचाने के लिए लगाएं गए प्लेटफार्म पर शेड यहां हल्की बारिश में ही झरना बन जाती है। यह हाल है वाराणसी सीटी रेलवे स्टेशन का। पानी ड्रेन सिस्टम यहां का पूरी तरह से फेल है। प्लेटफार्म संख्या एक पर जहां तहां बारिश के पानी का जलजमाव तो हो ही रहा है। प्लेटफार्म संख्या पांच पर तो प्लेटफार्म के शेड से ही झरने की तरह पानी सीधे प्लेटफार्म पर गिर रहा है। यह स्थिति यहां कई स्थानों पर है। करोड़ों रुपए की लागत से हुए स्टेशन के सौंदर्यीकरण के बाद इस रेलवे स्टेशन का आउटलुक तो पहले से बेहतर हुआ है लेकिन बारिश में यहां यात्रियों को ठहरने और ट्रेनों की प्रतिक्षा में रुकना काफी फजीहतभरा है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *