अग्निवीर योजना के खिलाफ बेल्थरारोड में जुटे कांग्रेसी
कांग्रेसी नेता गीता गोयल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बलियाः कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर सोमवार को बेल्थरारोड के कांग्रेसी नेता तहसील पर जुटे और अग्निवीर योजना के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम राजेश गुप्ता को सौंपा। कांग्रेसी नेत्री गीता गोयल के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने अग्निवीर योजना को तत्काल वापस करने की मांग की और एसडीएम से इसकी मांग संबंधित ज्ञापन को राष्ट्रपति तक भेजने की अपील किया।

उभांव इंस्पेक्टर समेत तैनात रही पुलिस
इस दौरान बवाल की आशंका पर उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह समेत बडी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। पुलिस ने महज चार नेताओं को ही ज्ञापन देने के लिए एसडीएम कार्यालय तक जाने की अनुमति दी। जिसके बाद कांग्रेसी नेता गीता गोयल, अधिवक्ता अमरजीत सिंह व अन्य के साथ पहुंचकर अपनी मांग को रखा। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेसी नेता गीता गोयल, मिथिलेश कुमार, लालू राम मिर्घा, अमलचंद्र श्रीवास्तव, संजय कुमार, पवन कुमार, दिलीप कुमार, देवेंद्र राम, हरेराम, सुधीर, समन कुमार, संतोष गोयल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।



