
बलियाः जनपद बलिया के भीमपुरा थाना के कसेसर बलुआ गांव निवासी राम आशीष यादव ऊर्फ लाडो की सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। चार दिन पूर्व बेल्थरारोड में तुर्तीपार सरयू किनारे किसी के दाहसंस्कार से बाइक द्वारा वापस जाने के दौरान रामाशिष यादव का पिकअप से जोरदार टक्कर हो गया था। दुर्घटना के बाद पिकअप सवार वाहन समेत फरार हो गया। जिसके बाद से बाइक सवार रामाशीष यादव जीवन मौत के बीच झूल रहा था। जिसका आज इलाज के दौरान मौत हो गया और शव हास्पिटल से घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां कलावती देवी, पत्नी पूनम देवी और पुत्र आयुष, आर्यन एवं पुत्री नैंसी का रोरोकर बुरा हाल है।



