big breakingक्राइमबलियावाराणसी

पकड़ा गया रेलवे से करोड़ों की संपत्ति चुराने वाला बलिया का रिटायर्ड फौजी

फर्जी कंट्रेक्टर बन रेलवे के सामानों को पटना बिहार के कारखानों लगाता था ठिकाने

R News Manch

सिकंदरपुर से सीआई इंस्पेक्टर ने किया गिरफ्तार

बलियाः रेलवे से करोड़ों की संपत्ति को चुराने वाले रिटायर्ड फौजी रणविजय सिंह को पुलिस ने सिकंदरपुर से दबोच लिया है। सिकंदरपुर पुलिस की मदद से वाराणसी के सीआईबी इंस्पेक्टर अभय राय अपनी टीम के साथ उसे वाराणसी ले गए। सीआई इंस्पेक्टर अभय कुमार राय ने बताया कि पकड़ा गया रणविजय सिंह ग्राम हरदिया सिवानकलां थाना सिकंदरपुर बलिया निवासी सेवानिवृत आर्मी जवान है। जो रेल लाइन और इलेक्ट्रिक तार की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का मुख्य सरगना है। जो रेलवे का फर्जी कंट्रेक्टर बनकर अब तक दानापुर, भागलपुर, कहलगांव, बगहा, मुजफ्फरपुर, नौगछिया समेत रेलवे स्टेशन के पास खुले में पड़े रेल लाइन और बिजली के सरकारी सामान को चारी कर पटना बिहार में ठिकाने लगाता रहा है। विगत 27 मार्च को वाराणसी के पास कादीपुर रेलवे स्टेशन यार्ड से रेल लाइन चुराने के प्रयास में पुलिस ने मोके से डीसीएम और हाईड्रा जब्त किया था और चालकों के गिरफ्तारी के बाद उक्त सरगना का खुलासा हो सका। जो वर्तमान में करीब सवा करोड़ का रेलवे का सामान बिहार के पटना में इकट्ठाकर विभिन्न कारखानों में बेच चुका है।

बड़ी सफलता में इनकी रही प्रमुख भूमिका

सीआईबी इंस्पेक्टर अभय कुमार राय के इस पूरे आपरेशन में एसआई सुधीर राय और वाराणसी मंडल रिजर्व एसआई मणिंद्र यादव के अलावा हेड कांस्टेबल विनोद सिंह, जनार्दन यादव, वाराणसी सीटी प्रभात मिश्र की प्रमुख भूमिका रही। यह रेलवे की बड़ी सफलता मानी जा रही है। इसके पूर्व भी अभय कुमार राय देवरिया और मऊ आरपीएफ में बतौर इंस्पेक्टर कार्यकाल के दौरान सीआईबी मणिंद्र यादव और सुधीर राय के साथ कई बड़े अपराधों का खुलासा कर चुके है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *