बलियाशिक्षा

विधायक हंसू राम ने छात्रों को बताया सफलता का मूल मंत्र

हाईस्कूल और इंटर के 216 छात्रों हुए सम्मानित

R News Manch

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील के सोनाडीह गांव में रविवार को एमके एजुकेशनल त्रस्त के बैनर तले प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां करीब 24 गांव के टॉप 216 हाईस्कूल और इंटर के छात्रों को सम्मानित किया गया।

मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर विधायक ने छात्रों का बढ़ाया उत्साह

विधायक हंसू राम के हाथो छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। विधायक हंसू राम ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने पक्का इरादा, अनुशासन, कड़ी मेहनत और निरंतर पढ़ाई को सफलता की कुंजी बताया। साथ ही सभी से सपने देखने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का रास्ता बताया।कालेज प्रबंधक असलम राही ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। 

हाईस्कूल और इंटर के 216 छात्रों हुए सम्मानित

इस अवसर पर जयगोविंद शुक्ला, सुरेश त्रिपाठी, अमरजीत चौधरी, सोनू यादव, राजबहादुर यादव, श्याम यादव, विनय यादव, प्रिंसिपल संजय पटेल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *