बलिया

बरवां का स्वास्थ्य उपकेंद्र बना खंडहर

बरवां का स्वास्थ्य उपकेंद्र बना खंडहर

R News Manch

रिपोर्टः मुकेश सिंह चैहान, बलिया
बलियाः जनपद बलिया के हनुमानगंज ब्लाक क्षेत्र के बरवां गांव में स्थापित स्वास्थ्य उपकेंद्र खंडहर हो गया और विभागीय महकमा बेपरवाह बना हुआ है। स्वास्थय महकमा इसे लेकर कुछ भी कहने से बच रहे है। वर्षों से इस स्वास्थ्य उपकेंद्र पर न तो चिकित्सक पहुंचे और न ही स्वास्थ्यकर्मी। यहां के खिड़की दरवाजे तक टूट गए है। गंदगी का अंबार है और मवेशियों का चारागाह सा बन गया है।

जुआरी और शराबियों का अड्डा बना स्वास्थ्य उपकेंद्र का जर्जर भवन
बरवां स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र का जर्जर भवन अब क्षेत्र के जुआरियों और शराबियों का अड्डा बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्वास्थ्य उपकेंद्र पर कोई भी स्वास्थ्यकर्मी नहीं आता। स्वास्थ्यकर्मी यहां गांव के पंचायत भवन पर ही जुटते है। यही से स्वास्थ्यकर्मी अपने अस्पताल संबंधित कार्यों को जैसे तैसे निपटा कर निकल जाते है। उच्चाधिकारी भी अंजान बने हुए है। जिसके कारण विभागीय उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *