बलिया

संचारी रोग से बचाव के लिए हुई जनजागरुकता बैठक

यूनिसेफ और डब्ल्यूएचओ के अधिकारी रहे मौजूद

R News Manch

रिपोर्टः मुकेश सिंह चैहान, बलिया
बलियाः संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत संचारी रोग से बचाव के लिए स्वास्थ्य महकमा ने आज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम प्रधान व पंचायत सहायकों के साथ आवश्यक बैठक आहूत की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने संचारी रोग से बचाव के लिए सुझाव दिए।


गांवों में सफाई पर विशेष फोकस
विशेषकर ग्राम प्रधानों को अवगत कराया गया कि अपने गांव में संचारी रोग से बचाव के लिए जनजागरुकता पर विशेष ध्यान दें। गांव में कहीं जलजमाव न होने दें, गांव में साफ सफाई रखने का इंतजाम करें। साथ ही बताया कि अगर किसी को खांसी बुखार 7 दिन से अधिक दिनों से हो तो चिकित्सकों से परामर्श अवश्य कर लें। इस मौके पर यूनिसेफ से प्रतीक राय, डब्लूएचओ के सद्दाम खान, बीपीसीएम अनिल कुमार, एआरओ हरिकिशन सिंह, एडीओ पंचायत जयप्रकाश सिंह, दीपक कन्नौजिया, राघवेंद्र सिंह, सुरेश पासवान सहित अनेक ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *