बलिया

बेल्थरारोड में तेज आंधी से गिरा दीवार, टीनशेड और पेड़

हादसे में तीन बच्चे जख्मी

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड में गुरुवार की देर रात आई तेज आंधी में सहिया और सिसैंड गांव में कीचन का दीवार, टीनशेड और पेड़ गिरने से तीन बच्चे गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जिससे घायल अरकान 10 वर्ष ग्राम सहिया, रोशन सिंह 7 वर्ष ग्राम सिसैंडकलां और कृष्णा साहनी 8 वर्ष को उपचार के लिए सीयर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सहिया गांव में तेज आंधी से कीचन शेड की दीवार गिरने से घर में मौजूद अरकान घायल हो गया। जबकि सिसैंड कला गांव में रोशन सिंह के पैर पर ही आंधी में उड़कर टीनशेड गिर गया। वहीं सलेमपुर की तरफ अपने घर जाने के दौरान सड़क किनारे लगा सूखा पेड़ ही कृष्णा साहनी पर गिर गया। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *