
बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना के ससना बहादुरपुर गांव में शुक्रवार की देर रात दलित मनबढ़ ने गोलबंद होकर नंदू राजभर (40) की जमकर पिटाई की। इस दौरान बीचबचाव करने आई उसकी मां सुखिया राजभर को भी भी दबंगों ने जमकर पीटा। जिससे सुखिया राजभर 72 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। जबकि हमलावर मनबढ़ निकल भागे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इस स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर मृतका के पति जंगू राजभर ने 3 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दिया है और कार्रवाई की मांग की है।
मनबढ़ो ने गोलबंद होकर घर पर किया हमला
बताया जा रहा है कि ससना बहादुरपुर गांव निवासी नंदू राजभर बाइक चलाते हुए इसी गांव में आनंद के घर के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान नंदू और आनंद के बीच कहासुनी के बाद झड़प हो गई। इसके बाद आनंद अपने दो साथियों प्रेमचंद और चंदन के साथ गोलबंद होकर नंदू के घर पहुंच गया और नंदू को घेर लाठी डंडे से पीटने लगे। इस दौरान अपने बेटे को बचाने पहुंची मां को भी मनबढ़ ने लाठी डंडे से पिटाई कर दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।



