big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

सौतेली मां ने किशोरी पर फेंका गर्म चाय, झुलसकर हुई जख्मी

सौतेली मां फरार, चार दिन तक घर में ही रखा बंद 

R News Manch

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर के वार्ड नंबर 7 में शनिवार को एक सौतेली मां की क्रूरता की घटना सामने आई है। सौतेली मां ने अपनी 14 वर्षीय बेटी आंचल कुमारी पर गर्म खौलता चाय फेंक दिया। जिससे आंचल गर्दन से पेट तक बुरी तरह झुलस गई। सौतेली मां की प्रताड़ना इसके बाद भी जारी रहा और करीब चार दिन तक जख्मी किशोरी को कमरे में ही कैद रखा।

मौका देख घर से बाहर निकली पीड़िता, सौतेली मां फरार

तड़पती किशोरी ने शनिवार को मौका देखकर घर से बाहर शोर मचाया तो पूरे मुहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही झुलसी किशोरी के मनियर निवासी मामा घर पहुंचे और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने जख्मी किशोरी से पूरे घटना की जानकारी ली कार्रवाई तेज कर दिया। इधर पुलिसिया कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी सौतेली मां और पिता फरार हो गए। पीड़िता आंचल कुमारी ने बताया कि मनपसंद चाय न बनने पर उसकी सौतेली मां ने उसे सजा दिया है। बुधवार को उसकी सौतेली मां ने बिना आदरक की चाय बनाने के लिए कहा , लेकिन वह गलती से अदरक डालकर चाय बनाने लगी। इस दौरान चाय का दूध फट गया। जिससे नाराज उसकी मां ने खौलता चाय उसके चेहरे पर ही फेंक दिया। बचने के लिए आंचल भागो लेकिन उसका गर्दन से पेट और जांघ तक पूरा जल गया। चीखती किशोरी को उसकी मां ने कमरे में बंद कर दिया और बाजार से दबा लेकर दे दी। इस बीच शनिवार को वह मां की नजर बचाकर मुहल्ले में शोर मचाया तो पूरे मुहल्ले में हड़कंप मच गया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *