बलिया

युवा कारोबारी ने उभांव इंस्पेक्टर पर लगाया पीटने का आरोप

सीएम को ट्वीटकर न्याय की लगाई गुहार

R News Manch

बलियाः बेल्थरारोड नगर के युवा कारोबारी अंकित गुप्ता ने उभांव इंस्पेक्टर पर बेवजह मारने पीटने और दुकान पर पहुंचकर गाली देने का आरोप लगाया है। युवा कारोबारी ने मामले को लेकर यूपी सीएम, केंद्रीय गृहमंत्री, डीजीपी और यूपी पुलिस को ट्वीटकर पुलिसिया प्रताड़ना से बचाने का गुहार लगाया है। उसने अपना एक वीडियो भी ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया है और न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित कारोबारी ने विडियो भी किया अपलोड 

पीड़ित युवा कारोबारी अंकित गुप्ता बेल्थरारोड नगरपंचायत के पूर्व सभासद का पुत्र है। जिसका नगर के मुख्य मार्ग पर बैग की दुकान है। पीडित के अनुसार उसकी दुकान के सामने शनिवार की शाम में दैनिक गश्त के दौरान उभांव इंस्पेक्टर अविनाश सिंह ने पहले तो उसे जमकर मां बहन की गाली दी और फिर उसे बेवजह पीटकर आगे बढ़ गए। बताया कि पिछले एक सप्ताह में इंस्पेक्टर साहब ने नगर के तीन दुकानदारों की पिटाई की है। जबकि तमाम आपराधिक घटनाओं में बदमाशों को नहीं पकड़ पा रहे है तो उसका गुस्सा गरीब दुकानदारों पर निकाल रहे है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *