बलिया

बेल्थरारोड में हुई रंगदारी, छिनैती और लूट की घटनाओं में अब तक पुलिस नाकाम

एक पखवारे में छ बड़ी घटनाओं से बढ़ा दहशत, अपराधियों तक नहीं पहुंची पुलिस

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है और पुलिस बेबस बनी हुई है। पिछले एक पखवारे में रंगदारी, छिनैती और लूट जैसी संगीन अपराधों के छ बड़ी घटनाओं के खुलासा में भी पुलिस अब तक नाकाम रही है। जिससे आमजन में दहशत व्याप्त है। कुछ मामलों में तो पुलिस अब तक मुकदमा भी नहीं दर्ज कर सकी है और अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
लगातार हुई रंगदारी के लिए धमकी, छिनैती, चोरी और लूट की घटनाएं
विगत 25 जून को ही बदमाशों ने मिश्रौली के बीडीसी श्रवण कुमार से तमंचा दिखाकर दस हजार की रंगदारी की मांग की किंतु सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। इसी मामले में फिर 10 जुलाई को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। अब तक अपराधी को पुलिस नहीं पकड़ सकी। मिश्रौली रोड पर ही देर रात एक निजी अस्पताल के संचालक के पुत्र दीपक यादव से बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब साढ़े तीन लाख के सोने के चेन और मोबाइल छिन लिया। 8 जुलाई को पास के भीटा भुआरी गांव में चोरों ने रामाश्रय यादव के घर करीब पांच लाख के बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। 9 जुलाई को फिर बदमाशों ने चरौवां इमिलिया गांव निवासी महिला ममता यादव से डंबर बाबा की परती के पास लाखों के मंगलसूत्र और कनबाली छिन लिया और निकल भागे। दो दिन पूर्व ही ससना गांव में दबंगों ने नंदू राजभर के घर पर हमलाकर सुखिया देवी की पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद बेल्थरारोड नगर के वार्ड सं. सात में सौतेली मां ने अपनी ही बेटी पर मनपसंद चाय न बनाने पर गर्म चाय ही उसके शरीर पर फेंक दिया और चार दिन तक घर में ही बंद रखा। पुलिस किसी भी मामले में बदमाशों और दोषियों तक नहीं पहुंच सकी है। इसके अलावे अनेक घटनाओं में अब तक मुकदमा ही दर्ज नहीं हो सका है। जिसे लेकर पीड़ित लगातार थाने का चक्कर लगा रहे है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *