बलिया

पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की मनेगी 75वीं जयंती

बेल्थरारोड के चंदाडीह में होगा आयोजन

R News Manch

बलियाः सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की 75वीं जयंती समारोह मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। बेल्थरारोड के चंदाडीह मउरहा स्थित शारदानंद अंचल टेक्निकल इंस्टीट्यूट पाॅलिटेक्निक कालेज पर बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल के देखरेख में जयंती समारोह होगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने समाजवादी नेताओं और अंचल समर्थकों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील किया है। विनय अंचल ने बताया कि जननारयक शारदानंद अंचल का 75वां जयंती समारोह और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। जिसमें बड़ी संख्या में समाजवादी नेता शामिल होंगे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *