बलिया

स्कूल वैन से उतर सड़क पार कर रही एलकेजी की छात्रा से टकराई बाइक

स्कूल से उतर अकेले ही सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा, छात्रा समेत तीन जख्मी

R News Manch

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड के कृषि मंडी के समीप सोमवार को तेज रफ्तार बाइक के धक्के से अवंतिका कुमारी 4 वर्ष गंभीर रुप से जख्मी हो गई। हादसे में बाइक सवार गुड्डू शर्मा 55 और दिनेश त्रिपाठी 60 भी बाइक समेत गिरकर चोटिल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भिड़ लग गई। घायल बाइक सवार ने ही जख्मी बच्ची का इलाज करवाया। बताया जा रहा है कि अवंतिका कुमारी बीबीपुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में एलकेजी की छात्रा है। छात्रा को स्कूल वैन ने कृषि मंडी के पास सड़क किनारे उतार दिया। जिसके बाद चार वर्षीय छात्रा अकेले ही स्कूल वैन से दौड़कर सड़क पार करने लगी। इस बीच सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। जिसे बचाने में बाइक सवार दोनों व्यक्ति भी गिरकर चोटिल हो गए।

स्कूल वैन पर नहीं था अटेंडर

लोगों की माने तो स्कूल वैन में छोटे बच्चे को सड़क पार कराने के लिए कोई भी अटेंडर नहीं था। जिसके कारण यह हादसा हुआ।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *