बलिया

लापरवाह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सीडीपीओ ने लगाई फटकार

सुपरवाइजर की मौजूदगी में बंटा पुष्टाहार

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के सीयर ब्लाक के ससना बहादुरपुर गांव में शनिवार को सीडीपीओ सरस्वती शाक्य के निर्देश पर सुपरवाइजर की निगरानी में पुष्टाहार का वितरण किया गया। जिससे ग्रामीण महिलाओं में खुशी व्याप्त हो गया। इसके पूर्व पुष्टाहार वितरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा लापरवाही बरतने और महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार करने के मामले में सीडीपीओ सरस्वती शाक्य ने लापरवाह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शीला यादव को जमकर फटकार लगाई। साथ ही सीडीपीओ ने समूह अध्यक्ष राजमुनी देवी को भी सामंजस्य के साथ पुष्टहार वितरण करने के निर्देश दिए। सीडीपीओ के निर्देश पर ससना बहादुरपुर गांव में पुष्टाहार वितरण के लिए दो सेक्टर के सुपरवाइजर को निगरानी की जिम्मेदारी भी सौंपा। जिसके तहत शनिवार को सुपरवाइजर रमारानी और नजमा खातून की मौजूदगी में आंगनबाड़ी द्वारा पुष्टाहार का वितरण कराया गया।


समूह और प्रसूताओं के साथ दुव्र्यवहार का आंगनबाड़ी पर लगा था आरोप
विगत 28 जुलाई को पुष्टाहार के लिए ससना बहादुरपुर गांव में दर्जनों महिलाएं जुटी थी और पंचायत भवन पर समूह अध्यक्ष राजमुनी देवी के साथ महिलाओं ने घंटों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का इंतजार किया किंतु आंगनबाड़ी वहां नहीं पहुंची और फोन करने पर महिलाओं को बुराभला भी कहा था। जिसके बाद से ही गांव में आंगनबाड़ी के प्रति नाराजगी व्याप्त था।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *