
बलियाः राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा शनिवार को बलिया जनपद के बेल्थरारोड में उभांव मार्ग के आदित्य मैरेज हाॅल पर भगवा ध्वज का गुरुपूजन कार्यक्रम हुआ। जहां भगवा ध्वज का विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान मौजूद सभी ने बारी बारी से भगवाध्वज को नमन किया और पुष्प चढ़ाकर पूजन किया। आरएसएस के जिला कार्यवाह सतीश जी के देखरेख में हुए गुरुपूजन के तहत पूर्व विधायक गोरख पासवान समेत अनेक लोगों ने राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया।

बलिया विभाग कार्यवाह रामविलास चैबे का हुआ बौद्धिक संबोधन
बलिया विभाग कार्यवाह रामविलास चैबे ने बौद्धिक संबोधन के तहत सनातन समाज को संगठित करने, सनातन समाज के गौरवशाली परंपरा की रक्षा करने और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण के विभिन्न आयामों की विस्तार से चर्चा किया। इस दौरान आरएसएस आलोक गिरी, नवीन जी नगर प्रचारक, रामाशीष जी, प्रेमशंकर पाण्डेय, गोरख पासवान, विनोद जी, सतीश गुप्ता, प्रमोद सिंह, रामलखन पासवान, रामशरण पासवान, अरुण कन्नौजिया, माया पासवान, मोतीचंद्र मौर्य, अशोक वर्मा, सज्जन पासवान, अरुणकांत तिवारी लुडडू बाबा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।




