डीआई के साथ दवा कारोबारियों ने निकाला तिरंगा यात्रा
बेल्थरारोड नगर में जुटे नगरा और माल्दह के भी दवा कारोबारी

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर में रविवार को द केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में दवा काराबारियों ने तिरंगा यात्रा निकाला। केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष रविशंकर सिंह पिक्कू के अगुवाई में निकले तिरंगा यात्रा में बलिया ड्रग इंस्पेक्टर श्रीदेश्वर शुक्ला शामिल हुए। सभी ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए तीनमुहानी से रेलवे चैराहा तक तिरंगा यात्रा निकाला और मिडिल स्कूल में पहुंचकर नेता जी सुभाषचंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

स्वतंत्रता दिवस के बाद भी तिरंगा के सम्मान
डीआई ने 15 अगस्त के बाद भी राष्ट्रध्वज तिरंगा को सम्मान के साथ रखने की अपील की। इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष रविशंकर सिंह पिक्कू, आलोक जायसवाल, प्रदीप कुमार, अशोक यादव, दुर्गा शंकर शर्मा, अक्षयलाल गुप्ता, अनूप कुमार जायसवाल, संजय गुप्ता, राजकुमार गुप्ता बबलू, संजय मिंटू, प्रदीप चैरसिया, प्रदीप गुप्ता, राजेश गुप्ता, कमलेश जायसवाल समेत बेल्थरारोड, नगरा और माल्दह के अनेक दवा कारोबारी शामिल रहे।




