बलिया

शहीद स्मारक पर फहरा तिरंगा, अमर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

पूर्व विधायक ने अगले वर्ष भव्य बलिदानी समारोह मनाने का दिलाया संकल्प

R News Manch

चरौवां बलिदान दिवसः
बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड में चरौवां बलिदान दिवस पर गुरुवार को चरौवां क्रांतिकारी शहीद समारक समिति के बैनर तले शहीद स्थल पर बलिदान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष मारकण्डेय सिंह ने तिरंगा फहराया और सलामी प्रदान की। साथ ही पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया के साथ बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद भारत माता की जय और वीर सपूत अमर रहे के नारे लगाएं। जिसके बाद आयोजित समारोह में वक्ताओं ने देश की आजादी में अपनी जान गंवा देने वाले बलिदानियों के वीरगाथा की विस्तार से चर्चा की।

आजाद भारत में देश के लिए जीने का संकल्प लेना जरुरीः धनंजय कन्नौजिया
पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने अगस्त क्रांति में बेल्थरारोड के आठ वीर सपूतों के बलिदान और शौर्य गाथा के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी में जान देने वाले सौभाग्यशाली रहे है। आजाद भारत में जन्में हम लोगों को वह गौरव प्राप्त नहीं हुआ लेकिन हमें इन क्रांतिकारियों और सर्वोच्च बलिदानियों को स्मरण करते हुए इस देश के लिए जीने का संकल्प लेने की जरुरत है। उन्होंने समारोह को अगले वर्ष से बलिया बलिदान दिवस के समारोह की तरह भव्यता देने का संकल्प लिया। इसके पूर्व समारोह में पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने स्मारक समिति अध्यक्ष मारकण्डेय सिंह समेत गांव के शहीद सपूतों के परिजनों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।


समारोह में हर किसी को खटकी अधिकारियों की अनुपस्थित
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने कहा कि वीर सपूतों के बलिदान के कारण ही हम आजाद भारत में रहते है। ऐसे में वीर सपूतों के सम्मान और देश के विकास में हमारी सहभागिता की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इसे सभी को समझना चाहिए। उन्होंने समारोह में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के अनुपस्थिति की निंदा की। अंगद यादव ने कहा कि अपने गौरवशाली इतिहास को जानने वाले ही शानदार वर्तमान का निर्माण करते है।


इन वक्ताओं ने भी किया संबोधन और शहीदों को नमन
भाजपा के मंडल अध्यक्ष शशिप्रकाश चैरसिया, अरविंद नारायण सिंह, दिलीप सिंह, अवनिश सिंह, देवेंद्र यादव, अभिषेक सिंह क्रांति, नागा तिवारी, सुभाष यादव, अंगद यादव, रुद्रप्रताप यादव, मनोज सिंह बबलू, दिनेश बियार ने भी समारोह को संबोधित किया और वीर सपूतों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकगीत गायक पप्पू पांडेय, नंद कुमार नंदा, देवेंद्र यादव, जितेंद्र त्यागी ने वीर रस के गीतों से समां बांधा। अध्यक्षता मारकण्डेय सिंह और संचालन प्रधान देवेंद्र यादव ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, क्षेत्रवासी और आदर्श हिंदू युवा समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्मारक स्थल के पास ही मेला का भी आयोजन किया गया। जहां क्रांतिकारियों के फोटो और खाने पीने की अनेक छोटी छोटी दुकानें लगाई गई।


इन्होंने भी शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बलियाः चरौवां बलिदान दिवस पर सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह, बेल्थरारोड नपं चेयरमैन और भाजपा नेता दिनेश गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर यादव बाउल, इंद्रप्रताप सिंह इन्नू, एमएमडी चेयरमैन प्रतीक राज सिंह, डा. वेदप्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, ग्रेसी जाॅन समेत अनेक लोगों ने भी आजादी के जंग में अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *