बलिया: बेल्थरारोड नवागत एसडीएम दीपशिखा सिंह के साथ शुक्रवार को तहसील सभागार में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें बार बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष सरफराज अहमद ने अधिवक्ताओ के साथ सामंजस्य की अपेक्षा करते हुए वाद और वादकारियों के हित में अधिवक्ताओं के साथ सहयोग करने का उम्मीद जताया। वही एसडीएम दीपशिखा सिंह ने अधिवक्ताओ से सामंजस्य बनाने की अपील करते हुए वादकारियों के हित में काम करने का भरोसा दिया। बैठक में अधिवक्ता और एसडीएम के बीच औपचारिक परिचय हुआ। बैठक में बार एसोसिएशन मंत्री महेंद्र यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता राणा प्रताप सिंह, अमरजीत सिंह, राघवेंद्र मौर्य, सविता पटेल, रशीद अली, अमल श्रीवास्तव, वीरेंद्र बहादुर यादव, नागेंद्र सिंह, राशिद कमाल पाशा, परवेज कमाल पाशा, शौकत अली, कैलाश तिवारी, ज्ञान चंद्र प्रजापति, त्रिभुवन कुमार, सत्यप्रकाश उपाध्याय मौजूद रहे।



