दो हिस्ट्रीशीटर ने महिलाओं पर फेंकी बीयर की बोतल, शिकायत पर घर पर मचाया तांडव
हिस्ट्रीशीटर समेत 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना अंतर्गत मालीपुर गांव के पास टहल रही महिलाओं पर बीयर की बोतल फेंकने के बाद घर पर तांडव करने वाले हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ उभांव थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मालीपुर निवासी साहेब दयाल यादव के लिखित तहरीर पर जमुआंव निवासी दो हिस्ट्रीशीटरों समेत 15 20 अज्ञात के खिलाफ आज आपराधिक मामला दर्ज किया है। साथ ही उसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापामारी भी तेज कर दी।
घटना 23 और 25 अगस्त का
घटना 23 और 25 अगस्त का बताया जा रहा है। 23 अगस्त की रात नौ बजे के आसपास मालीपुर पेट्रोल पंप के पास टहल रही महिलाओं पर बाइक सवार हिस्ट्रशीटरो ंने पहले छिंटाकसी की। महिलाओं ने विरोध किया तो उन पर बीयर की बोतल फेंककर भाग निकले। महिलाओं की शिकायत पर साहेब दयाल यादव ने जब उनके परिजनों से शिकायत किया तो उनके परिजनों ने माफी मांगा। लेकिन परिजनों से शिकायत किए जाने से नाराज दोनों हिस्ट्रीशिटरों ने 15-20 अज्ञात लोगों के साथ 25 अगस्त की रात फिर उनके घर पहुंच गए और महिलाओं के साथ गाली गलौज किया। जान से मारने की धमकी दी। महिलाओं के साथ छेड़खानी भी किया। हो हल्ला होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई तो जान से मारने की धमकी देते हुए निकल भागे।
बोले इंस्पेक्टर, जल्द होगी गिरफ्तारी
उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हिस्ट्रीशीटरों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जायेगी।



