बलिया

ध्वजारोहण के साथ शुरु हुआ कुलगुरु संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज पूजनोत्सव

जुटा वैश्य समाज, अभामवैस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के देखरेख में पूजनोत्सव शुरु

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड में शनिवार को कुलगुरु संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज का पूजनोत्सव प्रारंभ हुआ। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष और नपं चेरमैन दिनेश गुप्ता ने मद्धेशिया वैश्य समाज के ध्वज को फहराया। जिसके बाद सामुहिक रुप से ध्वजाभिवादन किया गया।

बाबा गणिनाथ जी महाराज के पूजनोत्सव के बाद पारंपरिक तरीके से हवन पूजन शुरु हुआ। जहां मद्धेशिया वैश्य समाज के परिजनों ने हवकुण्ड के सामने डा. श्रीराम गुप्ता व आनंद आर्य ने संयुक्त रुप से हवन पूजन कराया। इस दौरान मद्धेशिया वैश्य सेवा समिति अध्यक्ष मोहन मद्धेशिया, बबलू गुप्ता, सतीश गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, बहादुर गुप्ता, चंदन मद्धेशिया, बजरंगी, विक्की गुप्ता, धन्नू मद्धेशिया, दिलीप मद्धेशिया, आलोक गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, अरविंद गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *