बलिया

हाथी-घोड़े संग निकली संत शिरोमणी बाबा गणिनाथ जी की भव्य झांकी

पूर्व विधायक और चार चेयरमैन के साथ वैश्य समाज ने किया शिरकत

R News Manch

बलियाः मद्धेशिया समाज के कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी महाराज की भव्य व दिव्य शोभा यात्रा जनपद बलिया के बेल्थरारोड में शनिवार को नगर में धूमधाम से निकला। हाथी-घोड़ा व झंडा पताका संग जुलूस में वैश्य समाज के अनेक दिग्गज समेत बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही। जुलूस कार्यक्रम स्थल से पूरे नगर में भ्रमण किया। इस दौरान उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिसबल मौजूद तैनात रहे। जुलूस में बाबा गणिनाथ जी की शोभा यात्रा के साथ अनेक धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षकण का केंद्र बनी रही। जो दोपहर बाद पूजनस्थल पर पहुंचा। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष और नपं चेरमैन दिनेश गुप्ता ने मद्धेशिया वैश्य समाज के ध्वज फहराकर किया। ध्वजाभिवादन के बाद बाबा गणिनाथ जी महाराज के वैदिग मंत्रोच्चारण के साथ पूजनोत्सव हुआ और पारंपरिक तरीके से हवन पूजन शुरु हुआ।


अभामवैस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने किया अतिथियों का स्वागत
अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के तत्वाधान में पूजनोत्सव पर आयोजित सामाजिक विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में चावल कौशांबी के पूर्व विधायक संजय गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रुप में रसड़ा चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, मधुबन मऊ चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, मनियर चेयरमैन भीम गुप्ता मौजूद रहे। जिनका स्वागत करते हुए अभामवैस के प्रदेश अध्यक्ष और नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने अंगवस्त्रम और स्मृतिचिंह देकर सम्मानित किया। अभामवैस के प्रदेश अध्यक्ष और नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने सफल पूजनोत्सव के लिए सभी का आभार जताया और समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

बोले पूर्व विधायक संजय गुप्ता
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने वैश्य समाज को एकजुटता की ताकत का आभास कराते हुए कहा कि वैश्य समाज के शानदार इतिहास से प्रेरणा लेकर हम सभी को आगे बढ़ने की जरुरत है। प्रदेश के 16 फिसदी वाले वैश्य समाज का स्वर्णीम काल सामने खड़ा है। एकजुटता के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले वैश्य समाज के चेहरों को सहयोग करने की आदत डालने की अपील किया। कहा कि आर्थिक रुप से संपन्न वैश्य समाज के समक्ष अक्सर विपत्तियां आती है। इन विपत्तियों को ही अपनी ताकत बनाने की जरुरत है और दोगुने उत्साह और ऊर्जा के साथ सफलता की तरफ बढ़ने की जरुरत है।


बोले रसड़ा चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी
लगातार पाचंवी बार रसड़ा चेयरमैन का कार्यकाल पूरा कर रहे वशिष्ठ नारायण सोनी ने 16 फिसदी वाले वैश्य समाज को एकजुटता से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में स्थापित होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने का कि वैश्य समाज का आशिर्वाद रहा तो वे छठवीं बार चेयरमैन बनकर प्रदेश में रिकार्ड बनायेंगे।


बोले मधुबन चेयरमैन शंकर मद्धेशिया
मधुबन चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने मुसीबत से न घबराने की अपील की। उन्होंने गुरु और माता-पिता के सम्मान को सर्वोपरी बताते हुए हर किसी से गुरु का सम्मान करने की अपील की। महिलाओं से ऐसे संस्कार बच्चों में डालने की अपील की।


बोले मनियर चेयरमैन भीम गुप्ता
मनियर चेयरमैन भीम गुप्ता ने आर्थिक रुप से संपन्न वैश्य समाज को राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने की अपील की। कहा कि रुकावटे बहुत आती है। भले ही वैश्य समाज के राह में अड़चने आएं लेकिन हमें निरंतर आगे बढ़ना है।


पूजनोत्सव में रहे मौजूद
इस मौके पर उमेश केशवरवानी, उमाशंकर गुप्ता, गंगा सागर, मनोज गुप्ता, प्रशांत कुमार मंटू, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, सुनील कुमार टिंकू, पुनीत गुप्ता, आनंद आर्य, डा. श्रीराम, अशोक गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, प्रहलाद गुप्ता, शिव कुमार जायसवाल समेत अनेक लोगों ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता मोहन मद्धेशिया और संचालन पत्रकार विजय मद्धेशिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मृत्युंजय गुप्ता, सभासद विक्की गुप्ता, आशुतोष कुमार गुप्ता, पंकज मोदी, चंदन मद्धेशिया, दिलीप मद्धेशिया, सौरभ गुप्ता, धन्नू गुप्ता, आनंद आर्य, अरविंद गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, बहादुर गुप्ता, बबलू गुप्ता का प्रमुख योगदान रहा।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *