क्राइमबलिया

देसी शराब ठेका का सेल्समैन गिरफ्तार

मालीपुर से 31 पाउच के साथ सेल्समैन गिरफ्तार

R News Manch

बलियाः उभांव थाना पुलिस ने शनिवार को मालीपुर देशी शराब ठेका के पास अवैध तरीके से शराब बेच रहे सेल्समैन को 31 पाउच बंटी बबली के साथ दबोच लिया। सेल्समैन राजेश यादव ग्राम महमूदचक निवासी अपने शराब ठेका के पास ही निर्धारित समय से पूर्व अहले सुबह ही खुलेआम अवैध तरीके से शराब बेच रहा था। उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह के निर्देश और मुखबीर की सूचना पर उभांव थाना के एसआई राजेश कुमार ने घेराबंदी कर सेल्समैन को पकड़ लिया। जिसके पास से 31 पाउच अवैध बंटी बबली देशी शराब बरामद किया है। जिसे पुलिस ने संबंधित धाराओं में निरुद्धकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। अवैध तरीके से शराब बेचेने पर अंकुश लगाने को लेकर आबकारी विभाग की निष्क्रियता के कारण क्षेत्र में इन दिनों खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *