बलिया: सीयर ब्लाक के प्रधानों ने एकजुटता के साथ बुधवार को भीमपुरा थानाध्यक्ष पर अभद्र व्यवहार करने के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और लिखित ज्ञापन एसडीएम दीपशिखा सिंह को सौंपा। पीड़ित सिधौली ग्राम के प्रधान प्रमिला यादव के तरफ से एसडीएम को ज्ञापन देते हुए प्रधान प्रतिनिधि रामानंद यादव और प्रधान संघ अध्यक्ष रामभवन यादव ने एसडीएम से पूरे प्रकरण की जांच और कार्रवाई के लिए गुहार लगाया है। रामानंद यादव ने बताया कि भीमपुरा थाना पर गांव के विकास संबंधित कार्य में आने वाले अड़चन को दूर करने के लिए पुलिसिया सहयोग मांगने पर थानाध्यक्ष प्रधानों को खुलेआम बुरा भला कहते है और सहयोग करने से सीधे इंकार कर देते है। थाना पर पहुंचने वाले प्रधानों को थानाध्यक्ष जेल भेजने की धमकी भी देते है। जिससे अधिकांश प्रधान और प्रधान प्रतिनिधियों के मान सम्मान को ठेस पहुंच रहा है। सिधौली में अमृत वन महोत्सव के तहत पौधारोपण में अड़ंगा डालने वाले कतिपय दबंगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रधान प्रतिनिधि रामानंद यादव मंगलवार को भीमपुरा थाना पहुंचे तो भीमपुरा थानाध्यक्ष ने सहयोग से सीधे इंकार कर दिया और थाने से भगा दिया।
Related Articles
Check Also
Close
-
बेल्थरारोड सेंट ज़ेवियर्स स्कूल का शानदार प्रदर्शनApril 16, 2026



