बलिया

मोबाइल नेटवर्क टावर पर गिरा आकाशीय बिजली

लाखों का नुकसान, आइडिया नेटवर्क ध्वस्त

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के सम्मत गड़ही स्थित मोबाइल नेटवर्क के एटीएस टावर पर आकाशीय बिजली गिरा। जिससे पावर प्लांट पूरी तरह से जल गया और क्षेत्र में आइडिया का नेटवर्क ध्वस्त हो गया। तेज आवाज के साथ मोबाइल टावर के अधिकांश संयंत्र जल गए। दो बैटरी बैंक में ब्लास्ट हुआ। टावर के पावर प्लांट में लगा माडूल, रेट्रो और एमसीबी जल गया। टावर टेक्नीशियन अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त आकाशीय बिजली गिरने से करीब दो लाख के सामान जल गए और आइडिया का नेटवर्क पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। हालांकि कुछ घंटों में ही किसी तरह यहां नेटवर्क बहाल कर लिया गया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *