क्राइमबलिया

जबरन खेत में दफनाया शव

दिव्यांग ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना के सोनाडीह गांव में विवादित स्थल पर ही पुलिस की मदद से विपक्षी ने शव दफना दिया। आंख से दिव्यांग स्वामीनाथ ने यह आरोप लगाते हुए मंगलवार को बलिया एसपी को लिखित ज्ञापन दिया और कार्रवाई की गुहार लगाई। जिससे गांव में विवाद गहरा गया है। मामला दो भाईयों के भूमि विवाद का बताया जा रहा है। गांव के दिव्यांग व्यक्ति ने अपने भाई के शव को पटिदारों द्वारा जबरन उसके हिस्से की भूमि में दफनाने का आरोप लगाया है। दिव्यांग स्वामीनाथ ने आरोप लगाया है कि उसके सगे भाई श्यामलाल का 14 अक्टूबर को निधन हो गया। भाई की मृत्यु के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के बजाय मृतक के पुत्रों और पटिदारों ने गोलबंद होकर पुलिस से मिलकर जबरन उसके हिस्से के विवादित खेत में जेसीबी से खुदाई कर शव दफना दिया गया। हालांकि इसे लेकर पूर्व में पंचायत और सुलहनामा भी हो चुका है। लेकिन दिव्यांग स्वामीनाथ ने बताया कि सुलहनामा के अनुसार भूमि उन्हें नहीं दी जा रही है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *