क्राइमबलिया

पड़री शिव मंदिर के पास हुई गिरफ्तारी

अवैध तमंचा और कारतूस संग घूम रहा बदमाश गिरफ्तार

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के उभांव थाना पुलिस ने पड़री गांव के शिव मंदिर के पास से आज एक बदमाश को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जो अवैध तमंचा और कारतूस लेकर गांव में ही घूम रहा था। सोनाडीह टंगुनिया पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश शर्मा ने मुखबीर की सूचना पर कुण्डैल-पड़री गांव पास घेराबंदी की। जहां संदिग्ध हालत में एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान इरशाद सिद्दीकी ग्राम पड़री निवासी के रुप में की गई। जो अवैध तमंचा लेकर कोई आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहा था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में निरुद्धकर उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। छापामारी में चौकी प्रभारी दिनेश शर्मा के साथ हेड कांस्टेबल राकेश यादव, इंद्रेश वर्मा, दिनेश विश्वकर्मा भी शामिल रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *