क्राइम

एटीएम कार्ड बदल उड़ा दिया एक लाख 3 हजार

यूनियन बैंक के एटीएम के पास हुआ धोखा

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड यूनियन बैंक एटीएम पर एसबीआई के खाताधारक सुहिल पटेल का एटीएम कार्ड बदल एक लाख तीन हजार रुपया निकाल लिया गया। जिसके बाद से पीड़ित बैंक और थाना का चक्कर लगाने को मजबूर है। घटना 25 जून की बताई जा रही है।
स्टेट बैंक के खाताधारक के साथ हुआ धोखा
उभांव थाना के तिरनई खिजिरपुर गांव निवासी सुहिल पटेल अपने एसबीआई बैंक के एटीएम कार्ड से पैसा निकालने के लिए यूनियन बैंक के एटीएम पर पहुंचा और दो हजार रुपया निकालकर जाने लगा। यहां कुछ युवकों ने एटीएम मशीन में एटीएम कार्ड एक्टिव होने की बात कहकर उनका कार्ड धोखे से ले लिया। करीब आधे घंटे बाद उन्हें उनका एटीएम कार्ड बदलने का आभास हुआ, जो किसी मो. नायब के नाम से था। वे भागकर एटीएम मशीन और अपने बैंक पहुंचे। बैंक खाता फ्रीज कराया किंतु तब तक धोखेबाजोे ने तीन बार में एक लाख तीन हजार रुपया निकाल लिया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *