रो पड़े सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र और शिक्षक, परिजनों में मचा कोहराम
सांप काटने से बच्ची की मौत

बलियाः जनपद बलिया के रसड़ा तहसील अंतर्गत नगरा के जहांगीरपुर में सोते समय जहरीले सांप के काटने से सान्वी कुमारी (6) की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना रात में घर पर सोते समय हुआ। जहरीले सांप ने बच्ची के हाथ में काट लिया। जिसे तुरंत परिजन नगरा अस्पताल ले गएं। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कक्षा एक की छात्रा के मौत पर रो पड़े साथी छात्र और शिक्षक
मृतका बेल्थरारोड सेंट जेवीयर्स स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। सूचना मिलते ही शनिवार को छात्रा की शोक में स्कूल का पठन पाठन कार्य स्थगित कर दिया गया। कक्षा एक की छात्रा सान्वी के मौत पर साथी छात्र और शिक्षकों की भी आंखे नम हो गई। जबकि छात्रा के कुछ साथी फफक फफक कर रोने लगे। प्रिंसिपल जेआर मिश्र और वाइस प्रिंसिपल श्रीमती शीला मिश्रा ने छात्रा के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्कूल में शोकसभाकर छात्रा के निधन पर शोक जताया गया।



