बलिया

साहू समाज ने की कन्हैया हत्याकांड की निंदा

हत्यारों को फांसी देने की उठी मांग

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड के मैरेज हाल पर अखिल भारतीय साहू समाज के पदाधिकारियों ने विशेष बैठक की और उदयपुर के कन्हैया हत्याकांड की घोर निंदा की। साहू समाज के पदाधिकारियों ने एकजुटता के साथ उदयपुर में क्रुरता के शिकार हुए टेलर कन्हैया लाल के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए साहू समाज ने सरकार से परिजनों को आर्थिक सहायता और पारिवारिक उत्तराधिकारी को नौकरी देने की भी मांग की।

हत्यारों को फांसी देने की उठी मांग

जिसके बाद बैठक में दो मिनट का मौन रख शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में विजेंद्र प्रसाद साहू, सुनील कुमार साहू, डॉ सुरेंद्र साहू, ओम प्रकाश साहू, अनिल कुमार साहू, विंध्याचल प्रसाद साहू, राजा राम साहू, अनिल कुमार साहू, शमशेर प्रसाद साहू, धर्मनाथ साहू समेत अनेक लोग मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद साहू और संचालन महामंत्री अच्छेलाल साहू ने किया।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *